Riyan parag रियान पराग एक भारतीय क्रिकेटर हैं। जो बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में अपने कौशल के लिए जाने जाते है। रियान ने 2019 में राजस्थान रॉयल्स टीम के लिए खेलते हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में पदार्पण किया। उन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी शैली और लेग स्पिनर के रूप में गेंद को स्पिन करने की क्षमता से कई लोगों को प्रभावित किया है। रियान पराग अभी भी चर्चा में हैं. रियान का पूरा नाम रियान पराग दास है और उनकी उम्र वर्तमान 2024 में 23 वर्ष है. आइए हम आपको रियान पराग के जीवन परिचय के बारे में कुछ बताते हैं
रियान पराग का जीवन परिचय | Riyan Parag Biography in Hindi
रियान पराग का जन्म 10 नवंबर 2001 को गुवाहाटी, असम में हुआ था और उनकी उम्र 2024 में 23 वर्ष है. उन्हें छोटी उम्र से ही क्रिकेट खेलना पसंद था और उनके जुनून को देखते हुए उनके माता-पिता ने भी उनका पूरा समर्थन किया। रियान के पिताजी भी एक पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर है. रियान के पिताजी ने असम रेलवे और पूर्वी क्षेत्र क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व किया है. रियान की प्रतिभा स्पष्ट थी और उसने स्थानीय टूर्नामेंटों में खेलना शुरू कर दिया। riyan parag hindi .
पूरा नाम – रियान पराग दास |
जन्म – 10 नवंबर 2001 |
जन्म स्थान – गुवाहाटी, असम, भारत |
उम्र – 23 वर्ष 2024 में |
पेशा – भारतीय क्रिकेटर |
धर्म – हिंदू |
राष्ट्रीयता – भारतीय |
प्रसिद्धि का कारण – भारत के क्रिकेट खिलाड़ी हैं. |
नेट वर्थ – 2 मिलियन डॉलर के लगभग |
वैवाहिक स्थिति – अविवाहित |
रियान पराग की शिक्षा | Riyan parag education
रियान पराग ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अपने गृहनगर गुवाहाटी के “साउथ पॉइंट स्कूल” से प्राप्त की। हमें उनके विश्वविद्यालय और योग्यता के बारे में जानकारी नहीं है, अगर हमें कोई जानकारी मिलेगी तो हम उसे अपडेट करेंगे। रियान पराग को बचपन से ही क्रिकेट में दिलचस्पी थी और उनके पिता भी है क्रिकेटर थे इसलिए उन्होंने शुरू से ही पढ़ाई पर ज्यादा फोकस नहीं किया है. अपना पूरा फोकस उन्होंने क्रिकेट पर ही रखा था. biography of riyan parag in hindi .
रियान पराग का परिवार | Riyan parag family
रियान पराग अपने परिवार के साथ असम में रहते हैं. रियान पराग एक मध्यम वर्गीय परिवार से आते हैं और अपने माता-पिता के साथ गुवाहाटी में रहते हैं। रियान पराग के पिता का नाम पराग दास और रियान पराग की मां का नाम मिठू बरूआ दास है। रियान पराग के पिता पूर्व राज्य स्तरीय क्रिकेटर रह चुके हैं. और रियान की माता एक तैराक है. रियान पराग के भाई भाई और बहन के बारे में हमें जानकारी नहीं है. रियान पराग ने अभी शादी नहीं की है, वह सिंगल हैं।

रियान पराग का करियर | Riyan parag career
रियान पराग एक भारतीय क्रिकेटर हैं, उनका करियर अभी शुरू हुआ है और अब तक काफी दिलचस्प रहा है। रियान भारतीय क्रिकेट में एक उभरता हुआ सितारा हैं। उन्होंने छोटी उम्र से ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था और जल्द ही उन्हें अपनी प्रतिभा से पहचान मिल गई। उन्होंने 12 साल की उम्र में असम के लिए घरेलू क्रिकेट में पदार्पण किया और बाद में अपनी क्षमताओं से चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया। रियान पराग ने 23 जुलाई 2017 को इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट मैच से भारत की अंडर-19 टीम में डेब्यू किया और 14 नवंबर 2017 को बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे अपना पहला वनडे मैच खेला।

रियान पराग का आईपीएल करियर | Riyan parag ipl career
रियान पराग ने आईपीएल में अब तक 71 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 60 पारियों में 24.04 की औसत से 1202 रन बनाए हैं, उनके नाम 6 अर्धशतक हैं.
रियान पराग ने 2019 में राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल में डेब्यू किया था.
17 साल और 175 दिन की उम्र में, रियान पराग आईपीएल में अर्धशतक बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए थे. रियान पराग ने 2025 में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी की, और 23 साल और 133 दिन की उम्र में राजस्थान रॉयल्स के सबसे युवा कप्तान बने.

रियान पराग टी 20 करियर | Riyan parag t20 career
रियान पराग ने 29 जनवरी 2017 को असम के लिए इंटर स्टेट ट्वेंटी-20 टूर्नामेंट में अपना टी20 डेब्यू किया और अब तक 9 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिसमें 106 रन बनाए हैं और 151.42 की स्ट्राइक रेट से खेल रहे हैं।
रियान ने 29 जनवरी 2017 को 2016-17 इंटर स्टेट ट्वेंटी-20 टूर्नामेंट में असम के लिए अपना ट्वेंटी-20 डेब्यू किया।

रियान पराग सोशल मीडिया अकाउंट | Riyan parag social media account
रियान पराग अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बहुत ही काम एक्टिव रहते हैं. वह अधिकतर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने क्रिकेट से रिलेटेड वीडियो और फोटो शेयर करते हैं. रियान पराग के इंस्टाग्राम पर 81 पोस्ट है और 629k फॉलोअर्स है. अगर आप रियान पराग को सर्च करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए लिंक पर जाकर देख सकते हैं –Riyan parag instagram – ” Click here “
रियान पराग नेटवर्थ | Riyan parag networth
रियान पराग की अनुमानित कुल संपत्ति 2025 तक लगभग 15 करोड़ रुपये है आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स ने 3.80 करोड़ रुपये में खरीदा है, रियान की मासिक आय लगभग 5 लाख रुपये है।
रियान पराग को 2019 में 20 लाख रुपये में खरीदा गया था, और 2022 की नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 3.80 करोड़ रुपये में रिटेन किया.
उन्होंने ब्रांड एंडोर्समेंट से भी अच्छी कमाई की है.
घरेलू क्रिकेट से भी उनकी आय होती है.
सोशल मीडिया उपक्रमों से भी उनकी आय होती है. गुवाहाटी में उनके पास लगभग दो करोड़ रुपये का आलीशान घर है.

यह भी पढ़ें – Rajat Patidar: रजत पाटीदार का जीवन परिचय, उम्र, पत्नी, रिकॉर्ड, नेटवर्थ, फैमिली