Makar Sankranti 2026 Date|2026 में मकर संक्रांति कब है !

Makar Sankranti 2026 Date: मकर संक्रांति हिन्दू धर्म का बहुत ही महवपूर्ण पर्व है साल 2026 में मकर संक्रांति उस दिन है, जिस दिन सूर्य देव मकर रा​शि में प्रवेश कर जाएंगे. प्रवेश के क्षण को सूर्य की मकर संक्रांति कहते हैं. मकर संक्रांति के दिन स्नान और दान से पुण्य मिलता है. इस लेख में हम जानेंगे कि मकर संक्रांति कब है? मकर संक्रांति का स्नान—दान मुहूर्त, महा पुण्य काल और महत्व क्या है?

2026 में मकर संक्रांति कब है | Makar Sankranti 2026 Date

इस बार साल 2026 में मकर संक्रांति उस दिन होगा, जब सूर्य देव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे. जिस क्षण सूर्य का मकर राशि में प्रवेश होगा, वह सूर्य का मकर संक्रांति कहलाएगा. मकर संक्रांति को  और कई नमो से जाना जाता है जैसे खिचड़ी, उत्तरायण आदि नामों से भी जानते हैं. मकर संक्रांति के दिन लोग पवित्र नदियों में स्नान करते हैं, सूर्य देव को अर्घ्य देते हैं और स्नान पूजा के बाद अपनी क्षमता के अनुसार अन्न, वस्त्र, कंबल आदि का दान करते हैं. इससे सूर्य देव की कृपा प्राप्त होती है. आइए जानते हैं कि साल 2026 में मकर संक्रांति कब है? ( Makar Sankranti 2026 Date) मकर संक्रांति पर स्नान और दान का मुहूर्त क्या है? मकर संक्रांति का महा पुण्य काल कब से है? मकर संक्रांति का महत्व क्या है?

2026 में मकर संक्रांति कब है

वैदिक पंचांग के अनुसार, सूर्य देव 14 जनवरी को दोपहर में 3 बजकर 13 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश करेंगे. ऐसे में मकर संक्रांति का क्षण दोपहर 3:13 पीएम पर होगा. इस आधार पर नए साल 2026 में मकर संक्रांति 14 जनवरी बुधवार को मनाई जाएगी. मकर संक्रांति का स्नान और दान भी 14 जनवरी 2026 को ही होगा. (Makar Sankranti 2026 Date)

मकर संक्रांति का स्नान-दान मुहूर्त

ज्यादातर देखा जाए तो मकर संक्रांति के दिन लोग ब्रह्म मुहूर्त से ही स्नान और दान करने लगते हैं. मकर संक्रांति वाले दिन ब्रह्म मुहूर्त प्रात:काल में 05:27 ए एम से 06:21 ए एम तक है. मकर संक्रांति पर आप महा पुण्य काल में स्नान कर सकते हैं. उस दिन स्नान के लिए महा पुण्य काल उत्तम माना जाता है

मकर संक्रांति का पुण्य काल

नए साल में मकर संक्रांति का पुण्य काल 2 घंटे 32 मिनट तक रहेगा. उस दिन पुण्य काल दोपहर में 3 बजकर 13 मिनट पर शुरू होगा और शाम को 5 बजकर 45 मिनट तक मान्य होगा.

इसे भी पढ़ें – मकर संक्रांति का पुण्य काल

3 thoughts on “Makar Sankranti 2026 Date|2026 में मकर संक्रांति कब है !”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version