RCB vs SRH 2026 match IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च 2026 को डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच पहले मुकाबले से होगी। यह मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। पिछली बार खिताब जीतने के बाद आरसीबी अपने घरेलू मैदान पर जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगी, जबकि हैदराबाद उलटफेर की कोशिश करेगी।
RCB vs SRH 2026 match ऑनलाइन बिक रहे टिकट
RCB बनाम SRH मैच बेंगलुरु में खेला जाएगा। ऐसे में हजारों की तादाद में फैंस के स्टेडियम में पहुंचने की उम्मीद है। अब सवाल उठता है कि RCB बनाम SRH मैच का टिकट कैसे और कितने रुपये में खरीद सकते हैं। दरअसल, IPL 2026 के पहले मैच के टिकट को खरीदने को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त होड़ मची हुई है, क्योंकि अब सिर्फ 3 दिन बचे हैं। यही वजह है कि इस मैच के टिकट ऑनलाइन धड़ाधड़ बिक रहे हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ऑफिशियल वेबसाइट royalchallengers.com पर मैच के टिकट उपलब्ध हैं। फैंस ऑनलाइन पेमेंट के जरिए टिकट खरीद सकते हैं।

यह भी पढ़ें – Prabhsimran Singh | प्रभसिमरन सिंह का जीवन परिचय | प्रभसिमरन सिंह की जीवनी, उम्र,रिकार्ड्, तथा नेटवर्थ की जानकारी
फैंस को ढीली करनी होगी जेब
RCB vs SRH 2026 match रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की वेबसाइट पर टिकट सेक्शन में जाकर पहले मैच के टिकट खरीदे जा सकते हैं। इस मैच का सबसे सस्ते टिकट का दाम 3750 रुपये रखा गया है, जबकि सबसे महंगा टिकट 47000 रुपये का है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि फैंस मैच को लेकर कितने ज्यादा उत्साहित हैं। जिस रफ्तार से टिकट बिक रहे हैं, उसे देखते हुए कभी भी टिकट सोल्ड आउट हो सकते हैं।
दोनों टीमों का स्क्वाड
RCB vs SRH 2026 match
RCB: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, जॉर्डन कॉक्स, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, वेंकटेश अय्यर, स्वप्निल सिंह, जैकब बेथेल, सात्विक देसवाल, मंगेश यादव, विक्की ओस्टवाल, विहान मल्होत्रा, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, नुवान तुषारा, रसिख सलाम डार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी, कनिष्क चौहान।
SRH: पैट कमिंस (कप्तान), नीतीश रेड्डी, अभिषेक शर्मा, एस रविचंद्रन, अनिकेत वर्मा, ट्रेविस हेड, शिवम मावी, क्रायंस फुलेट्रा, प्रफुल हिंगे, अमित कुमार, ओंकार तुकाराम तरमले, साकिब हुसैन, जीशान अंसारी, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, ब्रायडन कार्स, सलिल अरोड़ा, हेनरिक क्लासन (विकेटकीपर), ईशान किशन (कार्यवाहक कप्तान और विकेटकीपर), शिवांग कुमार, हर्ष दुबे, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड पेन और कामिंदु मेंडिस।
