IND vs NZ: कब और कहां खेले जाएंगे बचे हुए भारत बनाम न्यूजीलैंड दो वनडे मुकाबले

IND vs NZ ODI भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का पहला मैच हो गया है, जिसे टीम इंडिया ने अपने नाम किया है। अब आपको सीरीज के बचे हुए मैचों के बारे में जानना चाहिए कि ये कब हैं और कहां खेले जाएंगे।भारत और न्यूजीलैंड के बीच लंबी सीरीज का आगाज हो चुका है। पूरे जनवरी महीने में दोनों टीमें कई मैच खेलती हुई नजर आएंगी। इसका पहला मैच हो चुका है, जिसे भारतीय टीम ने 4 विकेट से अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की है। वनडे सीरीज में कुल तीन मैच है, इसमें से दो बचे हुए हैं। चलिए आपको बताते हैं कि बचे हुए दो मैच कब और कहां खेले जाएंगे।

India vs New Zealand 2nd ODI Match | IND vs NZ

IND vs NZ 2nd ODI Match न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने इस साल का पहला वनडे मैच 11 जनवरी को बड़ोदरा में खेला, जिसे भारत ने जीत लिया है। खास बात ये रही कि ये इस स्टेडियम का पहला वनडे इंटरनेशनल मैच था। इसी में दोनों टीमों ने 300 का स्कोर छुआ, जो बड़ी ​बात रही। अब आगे की बात की जाए तो भारत और न्यूजीलैंड की टीमें 14 जनवरी को फिर से आमने सामने होंगी। ये मैच राजकोट में खेला जाएगा। इसके बाद तीसरे और आखिरी मैच की बात की जाए तो ये मुकाबला 18 जनवरी को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाना तय हुआ है। यानी शनिवार को वनडे सीरीज का समापन हो जाएगा। 

IND vs NZ

यह भी पढ़ें – Manish Pandey: मनीष पांडेका जीवन परिचय |मनीष पांडे की जीवनी | उम्र,रिकार्ड्स तथा नेटवर्थ

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज भी खेलेगी टीम इंडिया

वैसे तो अगले महीने यानी फरवरी में टी20 विश्व कप होना है, इसलिए जल्द ही इसका बज बन जाएगा, लेकिन भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली खेल रहे हैं, इसलिए इसको लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। उम्मीद है जिस तरह जबरदस्त संख्या में फैंस बड़ोदरा का मैच देखने के लिए आए, उसी तरह से बाकी स्टेडियम में जाकर मैच देखेंगे। IND vs NZ

टी20 सीरीज में काफी हद तक बदल जाएगी भारतीय टीम

इस वनडे सीरीज के बाद भारत और न्यूजीलैंड की टीमें टी20 सीरीज के लिए आमने सामने होंगी, इसमें पांच मुकाबले खेले जाएंगे। हालांकि इसमें दोनों टीमें काफी बदली हुई नजर आएंगी। वनडे सीरीज की कमान शुभमन गिल के पास है, लेकिन टी20 में कप्तानी की जिम्मेदारी सूर्यकुमार यादव निभाते हुए दिखेंगे। टी20 टीम में तो गिल का नाम तक नहीं है। साथ ही कई नए और युवा खिलाड़ी टी20 सीरीज में अपना जलवा बिखेरते हुए दिखाई देंगे। फिलहाल तो आप वनडे सीरीज पर फोकस कीजिए। जब टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज शुरू होगी, तो उसके बारे में भी सारी बातें विस्तार से हम आपको बताएंगे।IND vs NZ 

भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए बदली हुई टीम इंडिया

 शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आयुष बडोनी। IND vs NZ

IND vs NZ

Leave a Reply