BCCL IPO:आज खुल गया Coal India की सब्सिडियरी का IPO

BCCL IPO प्राइमरी मार्केट में आज यानी शुक्रवार, 9 जनवरी को साल 2026 का पहला मेनबोर्ड आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। यह आईपीओ सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (Coal India) की सब्सिडरी कंपनी भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) का है। इस आईपीओ का निवेशकों को बेसब्री से इंतजार था। BBCL के आईपीओ में निवेशक 13 जनवरी तक अपनी बोली लगा सकते हैं।

क्या है शेयर का प्राइस बैंड | BCCL IPO

इस IPO का प्राइस बैंड 21 से 23 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। प्राइस बैंड के ऊपरी लेवल पर Coal India को इस IPO से लगभग 1,071 करोड़ रुपये मिलेंगे। चूंकि यह इश्यू पूरी तरह से Offer for Sale (OFS) है, इसलिए BCCL को इस IPO से एक भी पैसा नहीं मिलेगा। यह पूरी की पूरी रकम कोल इंडिया के खाते में चली जाएगी।

क्या है लेटेस्ट जीएमपी

भारत कोकिंग कोल लिमिटेड के आईपीओ को ग्रे मार्केट ( BCCL IPO GMP ) में अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। शुक्रवार (9 जनवरी) की सुबह ग्रे मार्केट में इसका प्रीमियम 40.22 फीसदी या 9.25 रुपये दिखाया जा रहा था। मतलब कि 23 रुपये के इश्यू प्राइस पर 9.25 रुपये का फायदा। हालांकि, बीते कुछ दिनों में इसका जीएमपी घटा है। बीते सोमवार की सुबह इसके आईपीओ का जीएमपी 70.87 फीसदी दिख रहा था।

शेयरधारकों और कर्मचारियों को आरक्षण

इस आईपीओ में योग्य कर्मचारियों के लिए 2.32 करोड़ इक्विटी शेयरों तक का आरक्षण शामिल है। इसके साथ ही कोल इंडिया लिमिटेड के वर्तमान शेयरधारकों के लिए भी 4.66 करोड़ शेयर आरक्षित हैं। बाकी बची शुद्ध ऑफर हिस्सेदारी को SEBI के नियमों के अनुसार क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs), नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NIIs) और रिटेल इंडिविजुअल इन्वेस्टर्स (RIIs) के बीच बांटा जाएगा। इसमें QIB की हिस्सेदारी 50% से अधिक नहीं होगी। वहीं, नॉन-इंस्टीट्यूशनल के लिए 15 फीसदी और रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए 35% का आरक्षण होगा।

BCCL IPO
BCCL IPO

लीड मैनेजर और रजिस्ट्रार कौन

बीसीसीएल के आईपीओ के लिए बुक रनिंग लीड मैनेजर IDBI कैपिटल मार्केट्स एंड सिक्योरिटीज और ICICI सिक्योरिटीज का चयन हुआ है। साथ ही KFin टेक्नोलॉजीज को इश्यू का रजिस्ट्रार बनाया गया है।

कंपनी कहां काम करती है

बीसीसीएल (BCCL IPO) का कार्यक्षेत्र झारखंड का धनबाद-झरिया-बोकारो और पश्चिम बंगाल का रानीगंज है। इस कंपनी की स्थापना 1972 में हुई थी। यह भारत की सबसे बड़ी कोकिंग कोल उत्पादक कंपनी है। साल 2014 में कंपनी को मिनी रत्न का दर्जा मिलर था। यह लोहा गलाने वाला कोयला का उत्पादन करती है जिसकी देश में भारी मांग है।

BCCL IPO
BCCL IPO

यह भी पढ़ें – Republic Day 2026: हर भारतीय के लिए बेहद खास है 26 जनवरी

Leave a Reply