Republic Day 2026 हर साल 26 जनवरी का इंतजार हर भारतीय को रहता है। ऐसे में इससे जुड़े फैक्ट हम आपको बताएंगे, क्योंकि इसकी जानकारी हर भारतीय को होनी चाहिए। भारतीयों के लिए 26 जनवरी सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि लोकतंत्र और संविधान की ताकत का प्रतीक है। इसी दिन भारत ने खुद को एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित किया था। हर साल इस दिन भव्य परेड, झांकियां और देशभक्ति से भरे कार्यक्रम आयोजित होते हैं, लेकिन इसके पीछे छिपे कई दिलचस्प और कम चर्चित किस्सों के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। 26 जनवरी को ही गणतंत्र दिवस क्यों चुना गया, संविधान लागू होने में कितना समय लगा और पहली परेड से जुड़े कौन से रोचक तथ्य हैं…….ये सभी बातें इस दिन को और भी खास बनाती हैं।
इतिहास के पन्नों में दर्ज ये किस्से न सिर्फ हमें आजादी के संघर्ष की याद दिलाते हैं, बल्कि ये भी बताते हैं कि भारत का संविधान कितना विचारपूर्ण और मजबूत है। आइए जानते हैं 26 जनवरी से जुड़े कुछ ऐसे ही रोचक तथ्य, जो शायद आपने पहले कभी न सुने हों।
पहला गणतंत्र दिवस समारोह कहां हुआ था | Republic Day 2026
Republic Day 2026 बहुत कम लोग जानते हैं कि पहली बार गणतंत्र दिवस का आयोजन कर्तव्य पथ पर नहीं हुआ था। साल 1950 में इसका पहला आयोजन दिल्ली के इरविन स्टेडियम में किया गया था, जिसे आज मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम कहा जाता है। इसी कार्यक्रम में डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने देश के पहले राष्ट्रपति के रूप में पद संभाला।

26 जनवरी को ही क्यों लागू हुआ संविधान
Republic Day 2026 भारत का संविधान तैयार तो नवंबर 1949 में ही हो गया था, लेकिन इसे लागू करने के लिए जानबूझकर 26 जनवरी 1950 की तारीख चुनी गई। इसकी वजह यह थी कि 26 जनवरी 1930 को देश ने आज़ादी के लक्ष्य के रूप में पूर्ण स्वराज का संकल्प लिया था। इस ऐतिहासिक तारीख को सम्मान देने के लिए गणतंत्र बनने का दिन भी यही रखा गया।

शौर्य और परंपरा का संगम
Republic Day 2026 26 जनवरी को देश को गौरवान्वित करने वाले नागरिकों को पद्म पुरस्कारों से नवाजा जाता है। परेड के दौरान राष्ट्रगान के समय दी जाने वाली तोपों की सलामी और हवाई सम्मान भी इस दिन की खास पहचान है, जिसमें ऐतिहासिक हथियारों का इस्तेमाल किया जाता है।
परेड के पीछे की महीनों लंबी मेहनत
गणतंत्र दिवस परेड सिर्फ एक दिन का आयोजन नहीं होती। इसकी तैयारी हर साल कई महीनों पहले से शुरू हो जाती है। इसमें शामिल जवान रोजाना कठिन अभ्यास करते हैं और परेड वाले दिन तड़के सुबह आयोजन स्थल पर पहुंच जाते हैं। इस समारोह को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं।

यह भी पढ़ें – Manish Pandey: मनीष पांडेका जीवन परिचय |मनीष पांडे की जीवनी | उम्र,रिकार्ड्स तथा नेटवर्थ
1 thought on “Republic Day 2026: हर भारतीय के लिए बेहद खास है 26 जनवरी”