sri lanka women vs india women’s

sri lanka women vs india women’s भारत और श्रीलंका की महिला टीमों के बीच आज पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। भारत ने पहले मैच में एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की थी और अब उसकी नजर सीरीज में बढ़त मजबूतश्रीलंका के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय महिला टीम की पारी जारी है। भारत के लिए शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने पारी की शुरुआत की। इससे पहले, गेंदबाजों की कसी हुई गेंदबाजी ने श्रीलंका को दूसरे टी20 मैच में 20 ओवर में नौ विकेट पर 128 रन के स्कोर पर रोक लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एक बार फिर श्रीलंका की टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी। श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा रन हर्षिता ने बनाए। वह 33 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि कप्तान चामरी अट्टापट्टू ने 31 रन की पारी खेली। हसिनी परेरा ने 22 रन बनाए। 00:00

श्रीलंका ने की खराब शुरुआत | sri lanka women vs india women’s

पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही। भारत को एक बार फिर क्रांति गौड़ ने पहले ही ओवर में सफलता दिलाई। क्रांति ने विष्मी गुणारत्ने को आउट किया जो एक रन बनाकर पवेलियन लौटीं। श्रीलंका ने फिर 38 रन के स्कोर पर दूसरा विकेट गंवाया। स्नेह राणा ने कप्तान चामरी अट्टापट्टू को पवेलियन की राह दिखाई। चामरी 24 गेंदों पर तीन चौका और दो छक्के की मदद से 31 रन बनाकर आउट हुईं। sri lanka women vs india women’s

sri lanka women vs india women's

श्री चरणी ने तोड़ी साझेदारी

हसिनी परेरा और हर्षिता समरविक्रमा ने शानदार साझेदारी कर श्रीलंकाई पारी को संभाला। भारत ने श्रीलंका को शुरुआती झटके दिए, लेकिन हसिनी और हर्षिता ने टीम को संभाला और दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 44 रनों की साझेदारी की। इस साझेदारी को श्री चरणी ने हसिनी को आउट कर तोड़ा जो 28 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 22 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद अच्छी बल्लेबाजी कर रहीं हर्षिता मदावी रन होकर पवेलियन लौट गईं। हर्षिता ने 32 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 33 रन बनाए। फिर पिछले मैच से डेब्यू करने वाली वैष्णवी शर्मा को आखिरकार टी20 करियर का पहला विकेट मिला। वैष्णवी ने निलाक्षी को आउट किया जो दो रन बनाकर आउट हुईं। sri lanka women vs india women’s

आखिरी ओवर में  श्रीलंका ने गंवाए तीन विकेट

पहले बल्लेबाजी करते हुए एक बार फिर श्रीलंका की टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी। टीम ने आखिरी ओवर में तीन विकेट गंवाए। श्रीलंकाई पारी का 20वां ओवर डालने वैष्णवी आईं। उन्होंने दूसरी गेंद पर शशिनी गिमहानी को आउट किया।  इसके बाद पांचवीं गेंद पर काव्या काविंदी रन आउट हुईं, जबकि अंतिम गेंद पर तेजी से दो रन चुराने के चक्कर में कौशानी भी अपना विकेट गंवा बैठीं। भारत के लिए वैष्णवी शर्मा और श्री चरणी ने दो-दो विकेट लिए, जबकि क्रांति गौड़ और स्नेह राणा को एक-एक सफलता मिली।

भारत टीम की प्लेइंग-11

भारत: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, स्नेह राणा, अरुंधति रेड्डी, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, श्री चरणी। sri lanka women vs india women’s

श्रीलंका टीम की प्लेइंग-11

विष्मी गुणारत्ने, चामरी अट्टापट्टू (कप्तान), हसिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, निलाक्षी डि सिल्वा, कविशा दिलहारी, कौशानी नुथयांगाना (विकेटकीपर), माल्की मदारा, इनोका रानावीरा, काव्या काविंदी, शशिनी गिमहानी। sri lanka women vs india women’s

इसे भी पढ़ें – Shashank Singh: शशांक सिंह का जीवन परिचय |रिकार्ड्स तथा नेटवर्थ

Leave a Reply