Sai Sudharsan: साईं सुदर्शन का जीवन परिचय | परिवार,रिकार्ड्स तथा नेटवर्थ

Sai Sudharsan: साईं सुदर्शन एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी है, जिनका जन्म 15 अक्टूबर 2001 को हुआ था। वह वर्तमान में गुजरात टाइटन्स के लिए आईपीएल में और घरेलू क्रिकेट में तमिलनाडु के लिए खेलते हैं. 2023 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनका पहला वनडे मैच था, और उन्होंने पहले ही भारत के लिए एक शतक भी बनाया है. 

साईं सुदर्शन का जीवन परिचय | Sai Sudharsan biography

पूरा नाम साईं सुदर्शन
जन्म – 15 अक्टूबर 2001
जन्म स्थान – चेन्नई, भारत
उम्र – 23 वर्ष 2024 में
पेशा – भारतीय क्रिकेटर
धर्म – हिंदू
राष्ट्रीयता – भारतीय
प्रसिद्धि का कारण – भारत के क्रिकेट खिलाड़ी हैं
वैवाहिक स्थिति – अविवाहित

Sai Sudharsan age | साईं सुदर्शन की उम्र

साईं सुदर्शन की उम्र 24 वर्ष है

Sai Sudharsan age

Sai Sudharsan education | साईं सुदर्शन की शिक्षा

साईं सुदर्शन (Sai Sudharsan), जो एक भारतीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर हैं, इनकी शिक्षा गोपालपुरम स्थित डीएवी स्कूल और सैंथोम हाई सेकेंडरी स्कूल में हुई। उन्होंने आठवीं कक्षा के बाद सैंथोम हाई सेकेंडरी स्कूल में शिक्षा ग्रहण की और कोच सनमुंगम के पास क्रिकेट का प्रशिक्षण शुरू कर दिया

Sai Sudharsan family | साईं सुदर्शन का परिवार

साईं सुदर्शन अपने परिवार के साथ चेन्नई में रहते हैं | देखा जाए तो साईं सुदर्शन के परिवार में उनके माता – पिता और एक भाई रहते हैं साईं सुदर्शन के पिता जी का नाम आर भरद्वाज है जो एक एथलीट है उन्होंने साउथ एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया था. साईं सुदर्शन की माता का नाम उषा भारद्वाज है, उषा भारद्वाज एक राज्य स्तरीय वॉलीबॉल खिलाड़ी भी रह चुकी है. साईं सुदर्शन का एक बड़ा भाई है जिसका नाम साईंराम भारद्वाज है.

Sai Sudarshan Social Media Accounts

साईं सुदर्शन अधिकतर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने क्रिकेट से रिलेटेड वीडियो और फोटो शेयर करते हैं. साईं सुदर्शन के इंस्टाग्राम पर 182 पोस्ट है और 1.2M फॉलोअर्स है. अगर आप साईं सुदर्शन को सर्च करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए लिंक पर जाकर देख सकते हो –

Sai Sudarshan social media account – यहाँ क्लिक करें

Sai Sudharsan career | साईं सुदर्शन का करियर

साईं सुदर्शन एक भारतीय क्रिकेटर है. साईं सुदर्शन ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत सन 2019 से की थी. उन्होंने राज्य स्तरीय क्रिकेट में बहुत अच्छा प्रदर्शन दिया था, लेकिन उसके बाद उन्हें कोरोना के कारण थोड़ा रुकना पड़ा था. इसके बाद सन 2021 में साईं सुदर्शन को TNPL लीग में Lyca Kovai Kings से जुड़ने का मौका मिला और इस टीम में उन्होंने बहुत अच्छा प्रदर्शन दिखाया. इसके बाद साईं सुदर्शन को “सैयद मुस्तफा अली ट्रॉफी” और “विजय हजारे ट्रॉफी ” के लिए भी चुना गया था.

साईं सुदर्शन ने 4 नवंबर 2021 को तमिलनाडु के लिए “2021-22 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपने 20-20 करियर की शुरुआत की थी. इस मैच में उन्होंने 19 गेंद में पांच चौके लगाए थे. इसके बाद उन्होंने अपने लिस्ट-ए क्रिकेट की शुरुआत 8 दिसंबर 2021 को तमिलनाडु के लिए “विजय हजारे ट्रॉफी ” में की थी.

Sai Sudharsan IPL career | साईं सुदर्शन आईपीएल करियर

 साई सुदर्शन ने आईपीएल में 37 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 49.82 की औसत और 145.10 की स्ट्राइक रेट से 1644 रन बनाए हैं. उन्होंने अपने आईपीएल करियर में दो शतक और 12 अर्धशतक भी लगाए हैं. उन्होंने अपना पहला आईपीएल मैच 2022 में पंजाब किंग्स के खिलाफ खेला था. 

  • आईपीएल 2025 में प्रदर्शन:

इस सीजन में, साई सुदर्शन ने 15 मैचों में 759 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और 6 अर्धशतक शामिल हैं. 

  • सबसे कम उम्र में ऑरेंज कैप:

उन्होंने आईपीएल इतिहास में सबसे कम उम्र में ऑरेंज कैप जीतने का रिकॉर्ड बनाया है. 

  • इमरजिंग प्लेयर ऑफ द ईयर:

उन्हें आईपीएल 2025 का इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर भी चुना गया. 

  • एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा चौके:

उन्होंने 88 चौके लगाकर एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में डेविड वॉर्नर के साथ शीर्ष स्थान पर रहे. 

  • विराट कोहली से तुलना:

सुरेश रैना ने सुदर्शन की बल्लेबाजी की तुलना विराट कोहली से की है. 

  • रन चेज में प्रदर्शन:

साई सुदर्शन ने रन चेज में भी प्रभावशाली प्रदर्शन किया है, और उनकी पारियां अक्सर टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण साबित होती हैं. 

Sai Sudharsan IPL career

Sai Sudharsan net worth | साईं सुदर्शन की कुल संपत्ति

साईं सुदर्शन 9Sai Sudharsan) की कुल संपत्ति के बारे में कई अनुमान हैं, लेकिन नवीनतम जानकारी के अनुसार उनकी कुल संपत्ति लगभग ₹8.5 करोड़ है।

उनकी आय का मुख्य स्रोत इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) है, जहाँ उन्हें IPL 2025 के लिए गुजरात टाइटन्स ने ₹8.5 करोड़ में रिटेन किया था। इसके अलावा, वह घरेलू क्रिकेट और ब्रांड एंडोर्समेंट से भी कमाई करते हैं।

Sai Sudharsan net worth

साईं सुदर्शन के बारे में रोचक जानकारियां

  • साईं सुदर्शन (Sai Sudharsan) एक भारतीय क्रिकेटर है.
  • साईं सुदर्शन बाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के गेंदबाज है.
  • साईं सुदर्शन का गुजरात टाइटंस में जर्सी नंबर 9 है.
  • साईं सुदर्शन के परिवार में सभी सदस्य खेलों से जुड़े हुए हैं, उनके माता-पिता भी खिलाड़ी रह चुके हैं.
  • साईं सुदर्शन ने 4 नवंबर 2021 को तमिलनाडु के लिए “2021-22 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपने 20-20 करियर की शुरुआत की थी.
  • उन्होंने अपने लिस्ट-ए क्रिकेट की शुरुआत 8 दिसंबर 2021 को तमिलनाडु के लिए “विजय हजारे ट्रॉफी ” में की थी.
  • साईं सुदर्शन 2022 से वर्तमान तक आईपीएल की “गुजरात टाइटंस टीम” के साथ खेल रहे हैं.
  • साईं सुदर्शन की उम्र वर्तमान 2024 में 23 वर्ष है.
  • साईं सुदर्शन का वनडे शर्ट नंबर 66 है.

Q. साईं सुदर्शन कौन है?

Ans. साईं सुदर्शन एक भारतीय क्रिकेटर है. वे बाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के गेंदबाज है. साईं सुदर्शन ने 4 नवंबर 2021 को तमिलनाडु के लिए “2021-22 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपने 20-20 करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने अपने लिस्ट-ए क्रिकेट की शुरुआत 8 दिसंबर 2021 को तमिलनाडु के लिए “विजय हजारे ट्रॉफी ” में की थी. वर्तमान 2024 में साईं सुदर्शन आईपीएल की “गुजरात टाइटंस टीम” के साथ खेल रहे हैं.

Q. साईं सुदर्शन की उम्र कितनी है?

Ans. साईं सुदर्शन की उम्र वर्तमान 2024 में 23 वर्ष है.

Q. साईं सुदर्शन कहां रहते हैं?

Ans. साईं सुदर्शन अपने परिवार के साथ चेन्नई में रहते हैं. साईं सुदर्शन के परिवार में उनके माता-पिता और एक भाई है. साईं सुदर्शन के पिता का नाम आर भारद्वाज है, इनके पिताजी एक एथलीट है जिन्होंने साउथ एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया था.

Q. साईं सुदर्शन कौन सी टीम के खिलाड़ी हैं?

Ans. साईं सुदर्शन घरेलू टीम में तमिलनाडु के लिए खेलते हैं और वर्तमान 2024 में वह आईपीएल की टीम गुजरात टाइटंस के साथ खेल रहे हैं.

Q. साईं सुदर्शन का जन्म कब हुआ था?

Ans. साईं सुदर्शन का जन्म 15 अक्टूबर 2001 को चेन्नई में हुआ था, और उनकी उम्र अभी 2024 में 23 वर्ष है.

यह भी पढ़ें – Makar Sankranti 2026 Date|2026 में मकर संक्रांति कब है !

1 thought on “Sai Sudharsan: साईं सुदर्शन का जीवन परिचय | परिवार,रिकार्ड्स तथा नेटवर्थ”

Leave a Reply